पुलिस भर्ती तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण होगा

विदिशा| महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सशक्त वाहनी अभियान के तहत विदिशा पुलिस कंट्रोल रूम में बालिकाओं को पुलिस भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क मार्गदर्शन व शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो और वे 12वीं उत्तीर्ण हों, वे 10 दिसंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय विदिशा में आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और 10वीं–12वीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी आवश्यक है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9425130150 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *