पुलिस लाइन में जनरल परेड का निरीक्षण:52 जवानों को मिला पुरस्कार; डीआईजी-एसएसपी ने वाहन चालकों की परखी कुशलता

सूरजपुर जिले में डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने रक्षित केन्द्र में जनरल परेड का निरीक्षण किया। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वेशभूषा की जांच की। अच्छी वेशभूषा वाले 52 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिए गए। निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरने वालों को सजा दी गई। डीआईजी ने जवानों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। शासकीय वाहनों का भी लिया जायजा परेड के बाद डीआईजी-एसएसपी ने शासकीय वाहनों का जायजा लिया। चालकों को वाहन के रखरखाव और नियमित आई चेकअप के निर्देश दिए। विषम परिस्थिति में वाहन के टायर बदलने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। कम समय में टायर बदलने वाले चालकों को पुरस्कृत किया। परेड में सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, डीएसपी अनूप एक्का, जिले के थाना-चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *