स्कूलों और शिक्षकों का होगा युक्तियुक्तकरण:कांकेर में 500 मीटर की दूरी के स्कूलों का होगा विलय, फिर होगा शिक्षकों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर कांकेर जिले में शासकीय स्कूलों और शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने इस संबंध में गुरुवार को अधिकारियों की बैठक ली। यह कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में अतिशेष स्कूलों का विलय होगा। दूसरे चरण में अतिशेष शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए ब्लॉक स्तर पर एसडीएम और जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनेगी। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एक किलोमीटर से कम दूरी वाले स्कूलों का विलय होगा। इसमें 10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूल भी शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में 500 मीटर की दूरी और 30 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का विलय किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश नक्सल प्रभावित और दूरस्थ वनांचल के स्कूलों के विलय का निर्णय कलेक्टर के विवेक पर छोड़ा गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाए। किसी तरह की शंका होने पर उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जाए। प्रक्रिया के लिए मापदंड निर्धारित युक्तियुक्तकरण करने पहले ही मापदंड निर्धारित अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के लिए मापदण्ड निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार प्राथमिक शालाओं में 60 की दर्ज संख्या पर 1 प्रधानपाठक तथा 1 शिक्षक का अनुपात रहेगा। इससे अधिक संख्या में पदस्थ शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आएंगे। इसी तरह पूर्व माध्यमिक शालाओं में 105 की दर्ज संख्या पर 1 प्रधानपाठक और 3 शिक्षक का अनुपात होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शाला में कार्यभार ग्रहण दिनांक के आधार पर कनिष्ठ सहायक शिक्षक को अतिशेष की श्रेणी में माना जाएगा। 07 से 25 मई की बीच होगा युक्तियुक्तकरण 7 से 25 के बीच शालाओं का युक्तियुक्तकरण बैठक में बताया गया कि शालाओं का युक्तियुक्तकरण आगामी 07 से 25 मई की बीच किया जाएगा तथा शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्रवाई 15 मई से 10 जून के बीच संपन्न की जाएगी। कलेक्टर ने इसके लिए ब्लॉक स्तर पर गठित समिति के सदस्यों को निर्धारित प्रपत्र में अतिशेष शालाओं एवं शिक्षकों का चिन्हांकन कर उनकी पूरी जानकारी निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने अतिशेष स्कूलों और शिक्षकों के संबंध में शासन द्वारा जारी विस्तृत दिशानिर्देशों की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *