पुलिस लाइन में जनरल परेड में टीमवर्क पर जोर:पुलिसकर्मियों को शारीरिक फिटनेस और आत्मविश्वास रखने की हिदायत

आगर मालवा जिला पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में हुई इस परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करना था। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया और सलामी ली। उत्कृष्ट टर्न-आउट और अनुशासन का प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। परेड का संचालन सूबेदार जगदीश यादव ने किया। पुलिसकर्मियों ने नेतृत्व और फिटनेस सिखाई अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने कदम से कदम मिलाकर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने जवानों को सेल्फ ओरिएंटेड कमांड की जानकारी दी। उन्होंने नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया, साथ ही शारीरिक फिटनेस और मानसिक दृढ़ता बनाए रखने के लिए नियमित अभ्यास की आवश्यकता बताई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कंपोजिट ग्राउंड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ क्रिकेट खेलकर फिटनेस और टीमवर्क का संदेश दिया। बाद में शस्त्रागार का निरीक्षण कर हथियारों की स्थिति, सुरक्षा मानकों और अभिलेखों की समीक्षा की गई, तथा सुधार के निर्देश दिए गए। ऑर्डरली रूम में समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को निर्देश दिए जनरल परेड के हिस्से के रूप में ऑर्डरली रूम का भी आयोजन हुआ। इसमें चार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गई और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर मोतीलाल कुशवाहा, समस्त थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से जनसेवा के प्रति संवेदनशील, ईमानदार और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और प्रोफेशनल कार्यशैली ही पुलिस की सशक्त और विश्वसनीय पहचान का आधार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *