पुलिस स्थापना दिवस:जिला पुलिस ने मनाया स्थापना दिवस, हथियारों की प्रदर्शनी लगी, 38 पुलिसकर्मी भी सम्मानित

जिला पुलिस ने बुधवार को पुलिस स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन में सेरेमोनियल परेड से हुई। इसके बाद 38 पुलिसकर्मियों का सम्मान, रक्तदान शिविर, हथियारों की प्रदर्शनी और आखिर में समापन पौधारोपण से किया गया। बुधवार सुबह एसपी योगेश गोयल समेत जिले के सभी पुलिस अधिकारी और जवान पुलिस लाइन पहुंचे। परेड ग्राउंड में सेरेमोनियल परेड में आरआई गुलाब सिंह ने सलामी दी। एसपी ने सलामी ली। इसके बाद उत्कृष्ट सेवाओं और सराहनीय कार्यों के लिए 38 पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। इसमें 36 उदयपुर के और एक-एक पुलिसकर्मी जोधपुर व ब्यावर के थे। इसमें से 3 को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, एक को अतिउत्तम सेवा चिन्ह और 34 को सेवा चिन्ह से नवाजा गया। जिले में अपराध की रोकथाम के सराहनीय कामों के लिए जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) प्रभारी समेत 5 अधिकारियों को सम्मानित किया। इनके साथ 3 आम नागरिकों को साहसिक कार्यों के लिए सम्मान दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में ही पुलिस के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया। जवानों ने हथियारों के बारे में जानकारी दी। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जवानों ने 50 यूनिट रक्तदान किया। आखिर में पुलिस लाइन में ही पौधारोपण किया गया। राजस्थान पुलिस ने 76वां स्थापना दिवस पुलिस लाइन ग्राउंड में मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *