पुष्पा रानी यूएसए को पंजाब माता विद्यावती अवॉर्ड मिलेगा

भास्कर न्यूज | लुधियाना मालवा सभ्याचारक मंच पंजाब की मीटिंग जसवीर सिंह राणा झांडे के फार्म पर मंच के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा, अध्यक्ष मंच जसवीर सिंह राणा झांडे, चीफ पैट्रन मंच गुरभजन गिल, मंच की महिला विंग की अध्यक्ष इन्द्रजीत कौर, मंच की चेयरपर्सन सिमी क्वात्रा और अमरिंदर सिंह जस्सोवाल यूथ नेता की की देखरेख में हुई। इसमें 10 जनवरी को गुरु नानक भवन में “बेटियों के लोहड़ी मेले” और सम्मानित होने वाली शख्सियतों को लेकर जानकारी दी। जिसके अनुसार माता पुष्पा रानी यूएसए को पंजाब माता विद्यावती अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जबकि रणजोध सिंह को एमएस रंधावा मेमोरियल अवॉर्ड, डोली गुलेरिया को धी पंज दरियाओं की पुरुस्कार, निर्मल जौड़ा को जगदेव सिंह जस्सोवाल मेमोरियल अवॉर्ड, सतबीर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में दयाल सिंह मजीठा अवॉर्ड, रचना शर्मा को पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी मेमोरियल अवॉर्ड, तरलोचन सिंह सफरी को भाई जैता जी सेवा अवॉर्ड, मुस्कान शर्मा यादव को डॉ. कल्पना चावला मेमोरियल अवॉर्ड, रमनदीप को नरिंदर बीबा मेमोरियल अवॉर्ड, रणजीत सिंह मठाड़ू को बाबा विश्वकर्मा अवार्ड जबकि विदेश की धरती पर तरक्की करने वाले रमनजोत सिंह ढिल्लों कैनेडा को प्रवासी कामगार यादगारी अवार्ड दिया जायेगा। इस दौरान रजिन्दर कौर यूएसए, दर्शन लाल बवेजा, मुस्कान शर्मा, करमजीत सिंह ललतों और देवगन परिवार जो सोशल मीडिया के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन करने में मूल्यवान योगदान देते हैं। उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में गुरनाम सिंह कलेर, सुमित जवंदा यूएसए, जसपाल सिंह, सोनू, अमनप्रीत सिंह चावला, मनजीत कौर सरोए, कुलजीत सिंह चावला, मास्टर हरिदेव बावा, जगदीश ग्रेवाल सरपंच दाद, गुरचरन सिंह रिटा. डीएसपी, प्रीति बस्सियां, सुखविंदर सिंह जगदेव, अमरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह चावला, शरणजीत सिंह सरपंच, सुखपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *