शिकायतें कई बार, कार्रवाई शून्य; तीन गलियों में बिछाई पाइपलाइन, बीच में ही छोड़ा काम

स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि करीब एक साल से रेत वाला पानी आ रहा है। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें खराब है। सड़कें बदहाल है। गंदा पानी आने से हम लोग पानी को उबालकर पीते है। साथ ही फिल्टर भी करते है। स्मार्ट सिटी कॉलोनी में करीब 250 घर हैं, जहां लगभग एक हजार से अधिक लोग रहते हैं। लोगों ने बताया कि सप्लाई होने वाले पानी में करीब एक साल से रेत आ रही है, जिसके चलते पानी की टंकियां जाम हो रही। आरो तक खराब हो जाते है, जिससे कई बार पानी को उबालकर पीना पड़ता है। उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों शिकायतें दर्ज करवाई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कॉलोनी में कुल छह गलियों में से तीन गलियों तक ही पाइप लाइन डाली गई है। इस बीच काम बंद कर दिया गया, जिससे सड़क की हालत खराब हो गई। ‌‌‌बारिश के समय निकलना तक मुश्किल हो गया। कई बार बाइक सवार समस्या को लेकर विधायक समेत निगम अधिकारी से शिकायत की। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द पानी की पाइपलाइन की जांच कर साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पाइप लाइन डालने का काम पूरा किया जाए। स्थानीय निवासी ममता ने बताया कि काफी समय से गंदा पानी आ रहा है। कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़कों की भी हालत सही नहीं है। करीब पांच साल से इस कॉलोनी में रह रहे है। नगर निगम में तालमेल की कमी : इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब समस्या को लेकर मैसेज किया तो उसका भी जवाब नहीं दिया। वार्ड-93 के कौंसलर भुपिंदर कौर ने बताया कि जब मैं कौंसलर नहीं थी, तब सड़कें पास करवा दी गई थी। मेयर और कमिश्नर को शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने पानी और सीवरेज की मंजूरी दी थी। भास्कर न्यूज | लुधियाना हैबोवाल स्मार्ट सिटी कॉलोनी जस्सियां रोड में करीब एक साल से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। हालात इतने खराब हैं कि लोग मजबूरी में पानी उबालकर पीने को मजबूर हैं या फिर दूसरी जगहों से पीने का पानी लाकर अपनी जरूरतों को पूरी कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर लोगों ने कई बार नगर निगम और जन प्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते लोग परेशान हैं। नगर निगम की तरफ से विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। स्मार्ट सिटी कॉलोनी में जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सड़कें जो लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। खराब सड़कों के कारण वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन सवारों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक बनी हुई है। बरसात के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों की आशंका बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई गई। बता दें कि कुछ दिनों पहले इंदौर में गंदा पानी पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। फिर भी नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। सड़क में भरा पानी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *