“पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता’में भव्या फर्स्ट

जालंधर| लाजपत राय लाइब्रेरी के बुक बडीज़ रीडिंग क्लब ने “पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता” का आयोजन किया। बुक बडीज़ क्लब के सदस्यों ने साहित्यिक क्लासिक्स से लेकर समकालीन कृतियों तक, विभिन्न श्रेणियों की पुस्तकों की समीक्षाएं वीडियो क्लिप द्वारा प्रस्तुत कीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पढ़ने की आदतों को विकसित करना और पुस्तक में उल्लिखित विचारों को समझने और आत्मसात करने के कौशल विकसित करना था। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विजेताओं – भव्या को प्रथम स्थान, निपुण जोत कौर को द्वितीय स्थान और अभय चौधरी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने छात्रों को पुस्तकों के प्रति अपने जुनून को बनाए रखने, ज्ञान संचय करने और अंतर्दृष्टि विकसित करने के लिए प्रेरित किया। क्लब प्रभारी श्वेता ने कहा कि यह आयोजन एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि किताबों को पढ़ने, कहानी सुनाने और किताबों के जादू का उत्सव है जो हमारे जीवन में आते हैं। बुक बडीज़ क्लब ने सम्मानित निर्णायकों, डॉ. प्रदीप कौर और डॉ. वरुण देव वशिष्ठ के प्रति उनके बहुमूल्य समय, गहन अवलोकन और उत्कृष्ट निर्णय क्षमता के लिए आभार व्यक्त किया। पुस्तकालय के कर्मचारी अरुण पराशर, राम चंद्र, चंदन नेगी, मनबीर सिंह, शबनम देवी, सुरिंदर कुमारी, अविनाश और राहुल ने इस आयोजन के दौरान छात्रों को अपना पूरा सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *