भास्कर न्यूज | जालंधर मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में गांधी जयंती के अवसर पर दयानंद चेतना मंच द्वारा महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर एक क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों में मैकेनिकल फाइनल ईयर के दीपक पाल और कम्प्यूटर फर्स्ट ईयर के तेजस चावला, दोनों प्रथम रहे। दूसरा स्थान कम्प्यूटर फाइनल ईयर के राजा कुमार ने प्राप्त किया। फार्मेसी फर्स्ट ईयर की सिमरन, मैकेनिकल फाइनल ईयर के मुनीत शर्मा और कम्प्यूटर फाइनल ईयर के मोहम्मद आसिफ संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर रहे। अध्यापकों की कैटेगरी में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की लेक्चरर मनिंदर कौर ने प्रथम, कम्प्यूटर विभाग के प्रमुख प्रिंस मदान और ऑटोमोबाइल के लेक्चरर साहिल ने दूसरा तो इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की प्रमुख प्रीत कंवल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यहां प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के अलावा दयानंद चेतना मंच के अध्यक्ष प्रभु दयाल मौजूद थे।


