जालंधर| शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में वीरवार को श्री गणेश, मां पार्वती, कार्तिकेय, शनिदेव महाराज की प्रतिमा स्थापित अचल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। इसमें पं. कमलेश शास्त्री, पं. मयंक व्यास ने विधिवत पूजन कर देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्थापित किया। मंदिर परिसर में भक्तों ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। इस मौके पर मुख्य पंडित व प्रधान विजय शास्त्री, बबीता, नीरज, लवन्या, भूपिंदर पाल, पूनम, आयुष, सविता, राजेश वर्मा, विजय व ऊषा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


