भास्कर न्यूज | जालंधर प्रवासी नेपाली संघ भारत नगर समिति जालंधर के सदस्यों की ओर से वीरवार को शक्ति नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता ममता शर्मा ने की। वहीं प्रमुख अतिथि के तौर पर बसन्त राज घर्ती ने समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी नेपाली संघ भारत में रह रहे प्रवासी नेपालियों का सांझा और स्वतंत्र सामाजिक संस्था है। यह नेपाल-भारत दोनों देशों ती जनता के बीच भाईचारा और मित्रतापूर्ण संबंध रखने में अहम भूमिका निभा रही है। समारोह में नेपाली महिलाओं और बाल कलाकारों ने नेपाली संस्कृति पर आधारित सभ्याचारक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर सावित्रा ज्ञावली, शांता पोख्ररेल, शंकर प्रसाद गैरे, गौतम कुकेर्जा, बिक्रम अरोरा, नवदीप, भानु, याम थापा, कल्पना पौडेल, कमला कुंवर समेत अन्य मौजूद रहे।


