पूजा यादव के सुसाइड केस में पति-सास-ससुर पर केस:कार के लिए परेशान कर रहे थे ससुराल वाले, कमरे में फांसी पर लटक गई थी नवविवाहिता

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुरा निवासी पूजा यादव की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। 21 नवंबर को पूजा ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। पूजा के चाचा संजीव यादव और भाई ने अश्मेंद यादव ने अपने बयानों में बताया था कि पूजा का पति और सास-ससुर उसे दहेज में कार लाने के लिए परेशान कर रहे थे। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच का रही थी। पुलिस ने पूजा के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। जिसमें ससुराल पक्ष पर कार देने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। जांच पूरी होने पर पुलिस ने पूजा के पति हर्ष यादव, पिता वीरेंद्र यादव और सास बिट्‌टी यादव के खिलाफ शुक्रवार को प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले में पति की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि सास-ससुर फरार हैं। पति ने कहा था आपस में हुई थी बहस पूजा के सुसाइड के बाद पति हर्ष ने बताया था कि घटना की रात में दोनों कमरे पर ही थे। उनके बीच बातें चल रही थीं। इस दौरान एक बात को लेकर बहस हो गई। तब वह कमरे से बाहर निकल गया। करीब एक घंटे बाद वापस आया, तो पूजा फंदे पर लटकी थी। इसके बाद परिवार को जानकारी दी। उसे नजदीक के अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूजा के ससुराल में उसके जेठ और तीन ननद हैं। सभी की शादी हो चुकी है। ससुर वीरेन्द्र ट्रांसपोर्ट पर काम करते हैं। 7 माह पहले ही हुई शादी पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी 7 माह पहले हुई थी। पूजा के मायके पक्ष के लोग भिंड में रहते हैं। अलसुबह पूजा की मौत के बाद उन्हें भी सूचना दी गई। दूसरे दिन दोपहर में इंदौर आने के बाद पूजा का पोस्ट मार्टम हुआ। पूजा के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि हर्ष कुछ काम नहीं करता था। इसलिए दहेज के लिए आए दिन उसे परेशान करता था। वह घर से रुपए लाने की बात भी करता था। ये खबर भी पढ़िए… इंदौर में पति से बहस के बाद नवविवाहिता का सुसाइड इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी शादी 7 माह पहले हुई थी। सुसाइड की वजह देर रात पति से हुई अनबन बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। एरोड्रम पुलिस ने बताया कि पूजा(19) पति हर्ष यादव निवासी लक्ष्मणपुरा ने अपने घर में फांसी लगा ली। पूजा के पति ने रात 3 बजे उसे फंदे पर देखा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *