पूरा हुआ तीन साल का इंतजार, ढोल की थाप पर अभिभावकों ने मनाया स्कूल क्रमोन्नति का जश्न

प्रदेश के 25 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने का आदेश लसाड़िया के मनावत फला के लिए त्योहार की तरह आया। बच्चों, अभिभावकों ने मंगलवार को ढोल की थाप पर जश्न मनाया। शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले ही आदेश जारी किया था। इस सूची में उदयपुर-सलूंबर जिले के 5 विद्यालय भी शामिल हैं। आदिवासी बहुल मनावत फला तक यह खबर पहुंची तो सबने आदिवासी नृत्य कर खुशी जताई। बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक स्कूल के मुख्य गेट पर खड़े हो गए। सबने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। मिठाई भी बांटी गई। लोगों का कहना है कि 3 साल से इस विद्यालय को क्रमोन्नत करने की मांग की कर रहे थे। अब इसके 12वीं तक हो जाने से बच्चों को तीन किमी दूर दूसरे स्कूल में जाना नहीं पड़ेगा। बता दे कि विभाग ने इसी सत्र से कक्षा 9वीं और 10वीं शुरू करने के आदेश किए है। अगले साल 11वीं और 12वीं कक्षाओं में नामांकन प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि इस चालू शैक्षिक सत्र में प्रवेश होना मुश्किल है, परंतु एडमिशन होते है तो उसे 9वीं कक्षा में दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *