अमृतसर| पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सोमवार को भक्तों ने गिरिराज के दुग्ध के स्नान करवाए गए। दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में करवाए दुग्ध स्नान दौरान कई भक्तजन शामिल हुए। पंडितों ने मिलकर मंत्रोच्चारण से भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद भक्तों ने, दूध, दही, शहद, गंगाजल, देसी घी और शक्कर से भगवान का पंचामृत स्नान कराए। अंत में भक्तों ने मिलकर हरिनाम संकीर्तन भी किया। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद थे।


