अमृतसर| विधान सभा हलका ईस्ट के अधीन आते वार्ड 31 से नगर निगम का आजाद चुनाव लड़ चुकी नेत्री और समाज सेविका कमलजीत कौर और उनके पति बलविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ लोहड़ी पर्व मनाया। इसमें इलाके के लोग भारी तादाद में शामिल हुए। भुग्गा जलाने के बाद मूंगफली, रेवड़ी और गजक का वितरण किया गया साथ ही जरूरतमंदों को गर्म कपड़े भी दिए गए। कमलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि वह खुशी के मौकों पर जरूरतमंदों की मदद करें।


