पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की पैथर्स बीजीएमआई टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024-25 में सिल्वर मेडल जीता। तीन दिवसीय यह टूर्नामेंट गाजियाबाद स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में आयोजित किया गया। यहां सेमीफाइनल में एसआरएम सोनीपत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल पूर्णिमा यूनिवर्सिटी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) जालंधर के बीच खेला गया। इसमें एलपीयू टीम 2-0 से विजयी रही और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी टीम को रनरअप के तौर पर सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डीन अशोक पूनिया व टीम के कोच रोहित सिंह राजावत ने इस उपलब्धि के लिए टीम के प्लेयर्स विकास यादव, विवेक कुमार सिंह, दीपक जांगिड़, अक्षित खंडेलवाल व आदित्य सिंह को बधाई दी।


