पूर्ववर्ती छात्रों ने गुरुजनों को दी गुरु दक्षिणा

चाईबासा। मध्य विद्यालय अंधारी में पूर्ववर्ती छात्रों ने सम्मान समारोह आयोजित कर अपने गुरुजनों को गुरु दक्षिणा दिया। इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों ने मध्य विद्यालय अंधारी के सेवारत तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों को विद्यालय में आमंत्रित कर एक समारोह के तहत शॉल ओढ़ाकर तथा शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर अपनी गुरु दक्षिणा दी। विद्यालय में सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र पान की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सेवानिवृत शिक्षक रूपनारायण बिरूवा, मिथिला सिंकू, राम प्रसाद पान ,शिरीष चंद्र बेहरा, नारायण सिंह सिरका तथा प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र पान को बारी-बारी से शाल, गमछा, डायरी आदि भेंट कर अपना गुरु दक्षिणा दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में गुरुजनों के प्रति आदर, प्रेम, सम्मान तथा गुरु शिष्य की परंपरा को बरकरार रखने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व छात्र पशुपतिनाथ नायक, संतोष गोप, जसवंत नायक सलीमा हेंब्रम, निरंजन पान, शर्मिला हेंब्रम, बबीता नायक, विप्लविनी पात्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।कार्यक्रम में पूर्व मुखिया घनश्याम हेंब्रम, एसएमसी अध्यक्ष नारायण हेंब्रम, बीपीओ सुभाष सुंडी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *