पूर्वांचल के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें : गोस्वामी

अमृतसर| उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद पंजाब की मांग पर रेलवे ने पूर्वांचल के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। यह जानकारी प्रवासी भलाई बोर्ड पंजाब सरकार के पूर्व वाइस चेयरमैन राम भवन गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से पिछले कई महीनों से फिरोजपुर मंडल रेलवे अधिकारियों से यह मांग की जा रही थी। फिरोजपुर मंडल ने जनभावनाओं को समझते हुए गाड़ी संख्या 04634 फिरोजपुर से लखनऊ, अयोध्या धाम होते हुए पटना तक और गाड़ी संख्या 04636 अमृतसर से लखनऊ, वाराणसी होते हुए हावड़ा तक चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें 11 मई से शुरू होंगी। गोस्वामी ने बताया कि मार्च से अगले चार महीने पूर्वांचल में विवाह और मांगलिक कार्यों का समय होता है। इस कारण यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *