पूर्व आईएएस राजेश्वर सिंह राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त होंगे। मधुकर गुप्ता का राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर आज ही कार्यकाल पूरा हुआ है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को डॉ. राजेश्वर सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति देने के आदेश जारी कर दिए हैं। राजेश्वर सिंह पर अब शहरी निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाने की जिम्मेदारी रहेगी। मधुकर गुप्ता ने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए निकाय और पंचायत चुनाव जल्द करवाने की पैरवी की थी। इसके बाद वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम जारी कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने जल्द चुनाव करवाने की बाध्यता से छूट दे दी। राजेश्वर सिंह रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष रहते जुलाई 2024 में रिटायर्ड हुए थे राजेश्वर सिंह रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष रहते जुलाई 2024 में रिटायर्ड हुए थे। 12 जुलाई 1964 को वाराणसी में जन्मे राजेश्वर सिंह 1989 बैच के आईएएस हैं। उन्होंने हिस्ट्री से एमए किया है। जयपुर कलेक्टर रहने के साथ सरकार में कई वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। वे पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग में ACS रहने के अलावा इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में डीजी रह चुके हैं, उनके पास पंचायतीराज का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। जयपुर के संभागीय आयुक्त और कलेक्टर रह चुके हैं।


