शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत कल से राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के अलग-अलग सर्किल ऑफिसों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मकानों की बकाया लीज राशि जमा करने, नाम ट्रांसफर, पट्टा देने, बकाया किश्त जमा करने, एनओसी जारी करने समेत अन्य कार्यो के लिए आवेदन लेने और उनका निस्तारण करने का काम किया जाएगा। ये शिविर प्रदेश के 13 जिलों में बने 16 सर्किल और डिवीजन ऑफिसों में एक माह तक लगातार लगाए जाएंगे। ये शिविर जयपुर में प्रताप नगर स्थित सर्किल ऑफिस, मानसरोवर द्वारका पथ स्थित ऑफिस, जवाहर सर्किल ऑफिस में लगाया जाएगा। इसके अलावा अलवर में बस स्टैण्ड के पास, मनु मार्ग, प्रताप नगर कॉलोनी स्थित सर्किल ऑफिस, कोटा में सीएडी सर्किल, जोधपुर में सेक्टर 8 कुड़ी भगतासनी स्थित ऑफिस और सेक्टर-11 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में, बीकानेर में सेक्टर 4, मुक्ता प्रसाद नगर स्थित ऑफिस में कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा उदयपुर के सेक्टर-11 सलूम्बर सर्किल हिरणमगरी, अजमेर वैशाली नगर स्थित आवासीय अभियन्ता ऑफिस में, भरतपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में, भिवाड़ी के चन्नी ट्रेड सेंटर, रीको औद्योगिक क्षेत्र में, भीलवाड़ा में सी 289-290 आर.के. कॉलोनी, नागौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलोनी बालवा रोड, हनुमानगढ़ में 9/58-59, हनुमानगढ़ सिटी हाउसिंग बोर्ड और झुंझुनूं में 2/3-4, पुरानी कॉलोनी चूरू रोड में ये शिविर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक लगाए जाएंगे।


