पूर्व एसडीओ पर पत्नी की हत्या का आरोप:परिजनों ने हजारीबाग समाहरणालय के सामने दिया धरना, सीबीआई जांच की मांग

हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार पर पत्नी अनिता देवी की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला। घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतका के आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को हजारीबाग समाहरणालय के सामने एक दिवसीय महाधरना दिया। मृतका के भाई राजू कुमार गुप्ता ने मामले की जांच कर रही एसआईटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है और वे इस मामले की सीबीआई जांच चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जिला प्रशासन न्याय नहीं दिलाता है, तो हजारीबाग से रांची तक उग्र आंदोलन किया जाएगा। राज्य सरकार से मामले पर संज्ञान लेने की मांग धरने में हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता भी शामिल हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार से मामले पर संज्ञान लेने की मांग की। धरने में बड़ी संख्या में समाजसेवी और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए, जिन्होंने पीड़ित परिवार को अपना समर्थन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *