कवर्धा| नगर पंचायत पांडातराई के पूर्व पार्षद जसवीर सलूजा (सीटू) भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने पंडरिया विधायक भावना बोहरा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। गौरतलब है कि जसवीर सलूजा का परिवार पांडातराई की राजनीति में वर्षों से सक्रिय रहा है। जसवीर के उनके भाजपा में आने से नगर पंचायत की राजनीति में वड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद जसवीर सलूजा ने कहा कि वे पार्टी की नीति और भावना बोहरा के नेतृत्व से प्रभावित हुए हैं। वे पार्टी के प्रति सच्चे सिपाही की तरह काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पुरी गोस्वामी व पदाधिकारी मौजूद रहे।


