गढ़वा | मंगलवार को सत्यशोधक भवन गढ़वा में बामसेफ संगठन का जिला स्तरीय एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि बैठक का उद्देश्य समाज को भारतीय संविधान की जानकारी से अवगत कराना है। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कई प्रतिनिधि भाग लिए। सबने एक स्वर में कहा कि जिले के प्रत्येक पंचायत तक हम भारतीय संविधान के उद्देश्यों को पहुंचाएंगे। इसके लिए जिला स्तरीय 11 सदस्यीय पीसीए (पीपल सोशल एक्शन) कमेटी बनाया गया है।जिसका संचालन हिदायतुल्लाह अंसारी करेंगे। हिदायतुल्लाह अंसारी ने सबके सामने 31 मार्च 2026 तक ऐसे ही 101 पीसीए कमेटियां बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जो मूल रूप से एससी, एसटी, ओबीसी एवं मुस्लिम समाज को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दिलाने का काम करेगी। क्योंकि देश की हालत अच्छी नहीं है। खासकर मुस्लिम समाज के साथ तो आए दिन बहुत ही अन्याय हो रहा है। वहीं वह न्याय के लिए न्यायालय तक पहुंचता भी नहीं है। क्योंकि उसे अपना संवैधानिक अधिकार की जानकारी नहीं के बराबर है। साथ ही साथ हिदायतुल्लाह अंसारी ने मुस्लिम परिवार के पढ़े लिखे लोगों से अपील की है कि आप इस अभियान में शामिल होकर अपने समाज को जगाने का काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ के जिलाध्यक्ष विनय पाल तथा समापन अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने किया। गढ़वा | भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती को लेकर शताब्दी वर्ष चल रहा है। इस दौरान 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक कईं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 24 दिसंबर को विभिन्न चौक-चौराहों, जिला कार्यालय में साफ सफाई और दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसे लेकर भाजपा गढ़वा की ओर से मझिआंव मोड़ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चौक पर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम किया जाएगा। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाई जाएगी। सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती कार्यक्रम भव्य रूप में जिला कार्यालय व अटल चौक पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच अटल स्मृति सम्मेलन का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी नेता के साथ साथ कवि, लेखक, सहित अनेकों क्षेत्र में उनका योगदान रहा है अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर जन भावनाओं को लेकर काम किया। उनके लंबे संघर्ष के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बट वृक्ष बनाया। अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे सर्वमान्य नेता थे।


