पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद:मुख्यमंत्री ने दिलाई अधिकारियों को सुशासन की शपथ

डीडवाना-कुचामन में सुशासन दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के अधिकारियों एवं कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुए इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों और कलेक्ट्रेट के समस्त कार्मिकों ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सुशासन दिवस के कार्यक्रम केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहे। इन्हें सभी उपखंड, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। जिला कलेक्टर डॉ. खड़गावत ने इस अवसर पर कहा कि सुशासन की भावना को आत्मसात करते हुए आमजन को त्वरित और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *