प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया कि भारत देश में आर्थिक सुधारों के महानायक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन होने पर प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर हार्दिक श्रद्धांजलि सभा रखी गई। सभी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी आत्मा की शांति की भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला संगठन महासचिव कमल सिंह गुर्जर ,जिला उपाध्यक्ष नेतराम मेघवाल,जिला उपाध्यक्ष रंगलाल मीणा,जिला उपाध्यक्ष हेमप्रकाश शर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य पिंकेश पटवा,प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता शर्मा ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदयलाल अहीर , पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राम प्रसाद पाटीदार,नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर, प्रतापगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष ओझा,सेवादल यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, जिला महासचिव अभिषेक शर्मा, नगर उपाध्यक्ष हितेश सिसोदिया,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बालाराम पाटीदार, पूर्व मनोनीत पार्षद हेमा डागर ,राजदीप सिंह सिसोदिया, विनोद डागर सहित जिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।


