सवाई माधोपुर में बारिश छाया कोहरा:घनी धुंध और कोहरे से विजिबिलिटी 25 से 30 मीटर तक रही

सवाई माधोपुर में शुक्रवार शाम को‌ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। जिसके‌ बाद शनिवार सुबह घना कोहरा और धुंध छाई रही। इस दौरान सवाई माधोपुर में विजिबिलिटी 25 से‌ 30 मीटर‌ तक‌ रही। सवाई‌ माधोपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में बदलाव देखा गया। यहां पूरे दिन आसमान में बादल छाए और पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही। जिसके बाद शुक्रवार को बारिश का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रही। यहां‌ पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में स्थिर रहा। शनिवार को सवाई माधोपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी 25-30 मीटर तक रही। शुक्रवार को‌ अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में बुऊ को‌ अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में पिछले एक सप्ताह से पारा डबल डिजिट में ही बना‌ रहा‌ है। बारिश के बाद अब बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते‌ यहां मावठ दर्ज की गई है। जिसके अब तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। वहीं भारतीय संस्कृति के अनुसार पौष माह शुरू होने के साथ ही पौष बड़े के आयोजन भी देखने को मिलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *