पूर्व मंत्री आशु का आप पर निशाना:बोले-GST की रेड करवाकर पूरे हो रहे टारगेट,8 महीने से बंद DTO दफ्तर,निगम में काम ना बराबर

पंजाब के लुधियाना में जल्द उप-चुनाव की तारिख घोषित होने वाली है। इससे पहले कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिअद ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। सत्ताधारी पार्टी आप ने राज्य सभा सदस्य और कारोबारी संजीव अरोड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को टिकट दिया है। शिअद ने एडवोकेट परोउपकार सिंह घुम्मन पर भरोसा जताया है। आशु ने साधा अरोड़ा पर निशाना कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु लगातार आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा पर निशाना साध रहे है। आशु ने कहा कि आज सरकारी दफ्तरों में पूरी तरह से काम बंद पड़े है। आशु मुताबिक डीटीओ दफ्तर में ही पिछले 8 महीने से काम बंद पड़ा है। निगम दफ्तर में वैसे ही कोई अधिकारी काम करता नहीं। तहसीलों में लोगों को काम रुके पड़े है। सिर्फ GST विभाग के रेड लोगों के करवाई जा रही है ताकि GST का टारगेट पूरा हो। आशु ने कहा कि शहर में एक माहौल बनाया जा रहा है कि जो भी काम है वह संजीव के मुताबिक ही हो रहे है। 2027 का शीशा सरकार को उप-चुनाव में जनता दिखा देगी आशु ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा भारी उद्योग के चेयरमैन के पदों को पंजाब से बाहर के प्रतिनिधियों को सौंपकर पंजाब के साथ विश्वासघात किया है। यह साबित करता है कि पंजाब के इन अत्यंत गंभीर विभागों रो चलाने में पंजाबी सक्षम नहीं है। पंजाबियों को नजर अंदाज करने के फैसला की मैं निंदा करता हूं।आशु ने कहा कि उप-चुनाव में जनता सरकार को 2027 की शीशा दिखाने के लिए तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *