BBMB पंजाब-हरियाणा और राजस्थान को आज छोड़ेगा पानी:तय मानकों के अनुसार तीनों राज्यों को नए सर्कल का पानी मिलेगा, CM मान नंगल डैम पहुंचेंगे

हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे जल विवाद के बीच आज यानी बुधवार को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए नए सर्कल का पानी छोड़ेगा। बता दें कि 15 मई को हुई बैठक के बाद आज तय किए गए पैरामीटर हिसाब से तीनों राज्यों को पानी मिलेगा। जिसमें पंजाब को करीब 17 हजार, हरियाणा को 10 हजार 300 और राजस्थान को 12 हजार 400 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आज नंगल डैम पहुंचकर पंजाब के पानी को बचाने को लेकर चल रहे मोर्चे में जाएंगे। बता दें कि सीएम के आने से पहले ही बीबीएमबी के अधिकारी आज सुबह 9 बजे ही वहां पर पहुंच जाएंगे और तीनों राज्यों को जरूरत के अनुसार पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि तकनीकी कमेटी द्वारा 15 मई को बीबीएमबी मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान 21 मई से लेकर 31 मई तक तीनों राज्यों को पानी की जरूरत के अनुसार पानी छोड़ने का काम शुरू होकर खत्म होना है। पंजाब सरकार देती है 60% राशि पंजाब सरकार ने जब बीबीएमबी से पिछले सालों में हुए खर्च का हिसाब मांगा तो एक बात साफ हो गई कि नंगल हाइडल चैनल की मरम्मत का पूरा खर्च पंजाब सरकार के खजाने से ही उठाया जा रहा है। वर्ष 2010-11 से 2022-23 के बीच नंगल हाइडल चैनल की मरम्मत पर 32.69 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसमें पंजाब का हिस्सा 15.87 करोड़ था, जबकि हरियाणा और राजस्थान का हिस्सा 16.82 करोड़ था, लेकिन इन राज्यों ने इसका भुगतान नहीं किया। सीएम मान पहले भी कह चुके हैं कि वे बीबीएमबी का साठ फीसदी भुगतान करते हैं। लेकिन बीबीएमबी हमारे खिलाफ खड़ी है। हम ऐसे क्यों भुगतान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *