पूर्व-मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने किया राजपूत-हॉस्टल पर कब्जे का प्रयास:दीवार फांदकर अंदर घुसे, डॉक्यूमेंट-कैश को लगाई आग

पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा पर राजपूत छात्रावास पर कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए जालूपुरा थाने में FIR दर्ज करवाई गई है। दीवार फांदकर छत के रास्ते छात्रावास को अंदर से लॉक कर नारेबाजी की गई। वार्डन के कमरे में रखे डॉक्यूमेंट-कैश व सामान को आग लगाकर जला दिया गया। जालूपुरा थाना पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- श्रीराजपूत सभा जयपुर के महामंत्री धीर सिंह शेखावत (68) ने FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- श्रीराजपूत सभा की ओर से स्टेशन रोड पर शुरू से ही राजपूत छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। 24 दिसम्बर को शाम करीब 5 बजे वार्डन योगेन्द्र सिंह ने उन्हें कॉल किया। कॉल कर बताया कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा व अन्य दो-तीन व्यक्ति राजपूत छात्रावास आ रहे है। हमारी ओर से संचालित व्यवस्था के तहत कहा गया कि राजेन्द्र सिंह गुढ़ा सूचना कर बता देंगे कि वह किस उद्देश्य से छात्रावास में आ रहे है, उनको अंदर एंट्री करवा देना। छत के रास्ते घुसे, मारपीट पर हुए उतारू
छात्रावास का गेट खुला होने के बाद भी पूर्व मंत्री गुढ़ा सीढी के जरिए से दीवार फांदकर छत से अंदर आए। छत पर मौजूद स्टूडेंट्स के वीडियो बनाने पर राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के साथ तीन व्यक्ति जो गेट से आए थे। उन्होंने वार्डन के साथ गाली-गलौच की। कोलर पकड़ कर मारपीट करने पर उतारु हो गए। वार्डन ने कहा- आप अध्यक्ष साहब से बात कर लो। अध्यक्ष साहब से बात कराने पर मीटिंग हॉल की तरफ गए। हॉस्टल के बच्चे भी उनके पीछे-पीछे गए। हॉस्टल में किस लिए आए है और क्या कहना चाह रहे है? वार्डन भी वहीं उन्हीं के साथ रहा। वार्डन से घटना की माफी मांग कर गुढ़ा अपने साथियों के साथ वापस चले गए। छात्रावास पर करने पहुंचे कब्जा
25 दिसम्बर को दोपहर करीब 12 बजे 100-150 लोग आए। जिनमें राजेन्द्र सिंह गुडा, बद्री सिंह राजावत, सम्पत सिंह दिवराला, मान सिंह युवाम, जगेन्द्र सिंह तंवर, जितेन्द्र सिंह तवर, जब्बर सिंह, विरेन्द्र सिंह आमली, अजय सिंह बावडी व अन्य थे। श्रीराजपूत सभा में बिना किसी कारण के नारेबाजी करने लगे। ये सभी लोग दोपहर 3 बजे इकट्ठा होकर राजपूत छात्रावास पर कब्जे करने के उद्देश्य से पहुंचे। श्रीराजपूत सभा के पदाधिकारियों की सहमति के बिना छात्रावास के अंदर जबरदस्ती घुस गए। मेन गेट लॉक कर लगाई आग
छात्रावास के मेन गेट को अंदर से लॉक लगा दिया। छात्रावास के वार्डन के कमरे का लॉक तोड़ा। कमरे में रखे कपड़े, बिस्तर, डॉक्यूमेंट, हिसाब रजिस्टर व मेस की रकम करीब 30 हजार रुपए जला दिए। छात्रावास में लगे सभी कैमरे व केबल, हार्ड डिस्क को जला दिया। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के साथियों के मिलकर हंगामा करने की सूचना पर श्रीराजपूत सभा के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से छात्रावास को लॉक को खुलवाया गया। अंदर जाकर देखने पर वार्डन के कमरे का लॉक टूटा मिला। उसके कपड़े-सामान के साथ मेन डॉक्यूमेंट आग में जलता मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *