प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार सुबह जोधपुर से उदयपुर के लिए सड़क मार्ग से गुजरे। रास्ते में रोहट, मंडिया बाईपास, पनिहारी चौराहा, गुंदोज सहित जगह–जगह कांग्रेसियों ने उनका माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। वे कुछ मिनटों तक ही रुके फिर आगे उदयपुर के लिए निकले। पाली शहर के पणिहारी चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने उनका माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। जैसे ही अशोक गहलोत कार से उतरे उनका नारेबाजी कर गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान लाइन लगा कर खड़े सभी कांग्रेसियों से वे मिले। इस मौके सेवा और संकल्प महासमिति के जबर सिंह राजपुरोहित ने पाली की तस्वीर बदलनी चाहिए बुक भेंट की। इस मौके जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजीज दर्द, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, जबर सिंह राजपुरोहित,पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, नीलम बिरला, प्रदेश महिला कांग्रेस महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, यशपाल सिंह कुंपावत, मोहन सिंह राजपुरोहित, जोगाराम सोलंकी, सुनील रामावत,भंवर राव, राजू सोलंकी, वजीर खान, शमीम बानो खत्री, राजू सिंह सिसोदिया,नैनाराम बंजारा,अशगर कुरैशी, मांगीलाल सोलंकी सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। वही रोहट टोल प्लाजा पर स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पीसीसी सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, प्रधान सुनीता कंवर राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी सिंह राजपुरोहित, उप प्रधान कानाराम पटेल सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। रोहट में स्वागत के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी, सरपंच अमराराम बेनीवाल, राजेंद्रसिंह राजपुरोहित, जगमालराम मेघवाल, प्रभु जांगिड़, पंचायत समिति सदस्य सोहन गुणपाल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी, भंवर राव, मानक गर्ग, शहजाद शेख, पूरण बावरी, कालू भाई, हुसैन खान, तरुण रावल, राजूराम सरगरा, जायकिशन ढाका, भीमाराम देवासी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे। मंडिया बाईपास पर स्वागत के दौरान लादूराम जाट, सुरेश बंजारा, बाबूभाई गोरी, गोविंद बंजारा, सहित कई जने मौजूद रहे।


