बारां में नाबालिग से रेप:खेत में काम करने के दौरान दिया वारदात को अंजान, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

बारां जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी और उसका सहयोग करने वाले 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं। घटना शुक्रवार की है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश का एक युवक और उसके दो नाबालिग साथी वहां आए। तीनों ने नाबालिग को जबरन पकड़कर गिरा दिया। एक आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी बहन मौके पर पहुंची। बहन को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। जिसके बाद नाबालिग ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बारां महिला अपराध अनुसंधान सेल के एएसपी राकेश शर्मा ने बताया कि छबड़ा सर्किल के पाली थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *