सरायकेला | नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय, सरायकेला के वर्ष 1991 बैच के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह बुधवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में संपन्न हुआ। लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी साथी भावुक नजर आए और एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने अपने स्कूली दिनों की यादें ताजा कीं और बचपन के अनुभवों को साझा करते हुए पुराने दिनों को याद किया। बैठक के दौरान आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी को खरकई नदी तट स्थित मिर्गीचिंगड़ा में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, ताकि सभी साथी एक साथ समय बिता सकें और आपसी संबंधों को और मजबूत किया जा सके। इस मिलन समारोह में सुदीप आचार्य, बुलु मोदक, राजेश दारोगा, रवि दास, रंजीत पति, सिद्धार्थ कवि, शशांको पटनायक, पितवास परीक्षा, गोलक कर, कृष्णा चौधरी, श्रीधर चौधरी, बुद्धेश्वर डोगरा, देवाशीष आचार्य, सुभेन्दु दास, तारणी महापात्र, प्रदीप कारजी, किशन कामिला, दिनेश षाड़ंगी, दिनेश आचार्य सहित कई पूर्व छात्र उपस्थित रहे।


