पूर्व विधायक महर्षि ने विकास रथ यात्रा को किया रवाना:प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रतनगढ़ विधानसभा में हुई शुरुआत

चूरू में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर ‘बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान’ थीम पर आधारित विकास रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विकास रथ शनिवार को ग्राम पंचायत सेहला, दाऊदसर, गौरीसर और लधासर में रहेगा। महर्षि ने बताया कि यह रथ रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13 दिसंबर से 25 दिसंबर तक ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि यह रथ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान के विकास, सुशासन और जनसेवा की नई यात्रा का प्रतीक है। प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन विकास रथों में एक सुझाव पेटिका भी रखी गई है। आमजन विकास कार्यों और नीतियों से संबंधित अपने मूल्यवान सुझाव इसमें लिखकर डाल सकते हैं। प्रदेश सरकार इन सुझावों पर अमल कर विशेष प्रयास करेगी। इस अवसर पर रतनगढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी जगदीश व्यास, डीएसपी इनसार अली, तहसीलदार पूजा पारीक, अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेम कुमार, नायब तहसीलदार किशनाराम, सरपंच जगदीश सिंह, स्वरूप सिंह, विनोद जांगिड़, रामावतार महला, मुस्ताक ख़ां, निजाम खान, रमजान खान, सरपंच विद्या पारीक, ओमप्रकाश पारीक, बन्नाराम पारीक, रामेश्वरलाल सारण, दीपाराम सोनी, सोहनलाल बांगड़वा और नवरंगलाल जाखड़ सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *