बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि टोंक के लिए सचिन पायलट पैराशूट नेता है। वे जिस क्षेत्र से जनप्रतिनिधि है, उन्हें ये ही पता नहीं है वहां की जनता का दुख दर्द क्या है, उन्हें जनता की तकलीफ का ही पता नहीं है, वे पैराशूट, सेलिब्रेटी की तरह आते है और घूमकर चले जाते है। यह बात पूर्व टोंक विधायक मेहता ने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पद भार ग्रहण करने की खुशी में घंटाघर पर आतिशबाजी करते समय बुधवार को मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। जनता के किए कुछ नहीं किया है, हमेशा देश विरोधी बाते करते है। मेहता ने कहा कि नितिन को बीजेपी का मुखिया बनाकर युवाओं पर भरोसा जताया है। दुनिया के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की कार्यकर्ताओं को पार्टी के कथन को साकार करते हुए कहा कि अब मेरे लीडर नितिन नवीन होंगे। मैं उनके अधीन कार्यकर्ता की तरह काम करूंगा। प्रधानमंत्री का ये शब्द ये दर्शाते है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इससे पहले मेहता के नेतृत्व में बीजेपी शहर मंडल टोंक के तत्वाधान में घंटाघर चौराहा पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी अजीत मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति एवं परंपराओं के अनुरूप आतिशबाजी कर एवं लड्डू खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में पार्टी के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल जैन, गणेश माहुर, भाजपा पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र जैन, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, पूर्व सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत, मंडल अध्यक्ष विष्णु चांवला, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव चारण, पुष्पेंद्र जैन, चेतन जैन, अनिल शर्मा, नरेंद्र अजमेरा, प्रियवीर सिंह राठौड़, सीताराम, जय नारायण वर्मा, गुड्डू चांवला, शिवराज चांवला, अमजद, पार्षद मुकेश यादव, रामजस चौधरी आदि मौजूद थे


