बीजेपी के नए राष्ट्रीय बनने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई:बुरहानपुर में नेता बोले- पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान; झंडा फहराया, नांचे लोग

बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचन का जश्न मनाया गया। बुधवार शाम 6:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज लहराते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। यह आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल और पूर्व महापौर अतुल पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि, जिला व मंडल कार्यकारिणी के सदस्य तथा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल होने के बावजूद अपनी चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न करती है। उन्होंने बताया कि पार्टी में एक छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है, जिसका उदाहरण बिहार के 45 वर्षीय युवा कार्यकर्ता नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचन है। नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल और पूर्व महापौर अतुल पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद से दूर एक मजबूत संगठन है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। नेताओं ने विश्वास जताया कि राष्ट्रवाद की प्रहरी के रूप में भाजपा विकसित भारत के सपने को साकार करने में लगी है और आने वाले समय में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। इस दौरान महामंत्री ईश्वर चौहान, संजय जाधव, चिंतामन महाजन, कैलाश पारीक, रवि गावडे, प्रशांत पाटील, विपुल कानुगो, गजेंद्र पाटील, समर्थ चिटनिस, सुनील वाघे, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटील, अनिल वानखेड़े, मंडल अध्यक्ष रविंद्र काकडे, अक्षय मोरे, अमोल भगत, चिंटू राठौर, प्रदीप कसेरा, प्रकाश लाड, सावित्री बत्रा, गजेंद्र वर्मा, धनराज महाजन, गौरव शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *