पूर्व सरपंच पर 52.83 लाख के गबन का आरोप:तरनतारन में पेंशनधारकों के साथ की धोखाधड़ी, बीडीपीओ के बयान पर केस दर्ज

तरनतारन जिले में खालड़ा पुलिस ने गांव डल के पूर्व सरपंच परमजीत सिंह के खिलाफ पेंशनभोगियों से 52 लाख 83 हजार रुपये के गबन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे कि यह धोखाधड़ी 2013 से 2016 के बीच हुई थी। जानकारी के अनुसार, परमजीत सिंह जब 2013 से 2016 के दौरान गांव डल के सरपंच थे, तब उन्होंने अपने ही गांव के पेंशनधारकों के साथ धोखाधड़ी की। इस मामले में कुल 52 लाख 83 हजार रुपये का गबन किया गया। धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री को शिकायत की गई। पूर्व सरपंच पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज इसके बाद बीडीपीओ ब्लॉक भिखीविंड निशान सिंह ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि 1 जनवरी 2013 से 1 मार्च 2016 तक पूर्व सरपंच परमजीत सिंह ने पेंशनर्स से यह राशि ठगी थी। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद खालड़ा पुलिस स्टेशन ने पूर्व सरपंच परमजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना खालड़ा के हेड सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह ने बताया कि बीडीपीओ निशान सिंह के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *