बालोद| ग्राम हल्दी के खेल मैदान में 13वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष खो-खो प्रतियोगिता जारी है। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खो-खो भारत की मिट्टी से जुड़ा पारंपरिक खेल है, जो शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक एकाग्रता और टीम भावना को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम में कंवर समाज के संरक्षक तिमिरेंद्रु शेखर सिंह कंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू सहित टोमन साहू, कुलदीप साहू, हरदेव साह, सुभाष चंद्राकर, अजेंद्र साहू, नोहर साहू, ढालेंद्र सार्वा एवं देवबती साहू उपस्थित रहे। खो-खो फेडरेशन के महासचिव तरुण शुक्ला एवं बालोद संघ के भोलेनाथ चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता कराई जा रही है।


