बालोद| गणतंत्र दिवस के अवसर पर अभा पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तहत संचालित शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स अकादमी बालोद में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों और युवाओं को सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने बताया कि जिला बॉक्सिंग कोच किशोर नाथ योगी ने खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया है। वहीं, मनीष कुमार ठाकुर ने स्वदेशी विधा कलारीपट्टू में खिलाड़ियों को तैयार कर नेशनल गेम्स में पदक दिलाए हैं। साथ ही बालोद के युवाओं को अग्निवीर तथा अर्धसैनिक बलों में प्रशिक्षण देने के लिए देवेन्द्र डडसेना को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर नन्द किशोर साहू, कोमल साहू, हेमंत ठाकुर, किशोर नाथ योगी, मुकेश साहू, रवींद्र टेमरिया, सोमन साहू, विष्णु प्रसाद व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


