डौंडी| शीतला मंदिर समिति ने 29 जनवरी को माता पहुंचानी का कार्यक्रम रखा है। माता पहुंचानी से एक दिन पूर्व रवानगी की रस्म होगी। गुरुवार दोपहर को बाजा-गाजे की धुन पर डांगडोरी के साथ माता की बारात नगर भ्रमण पर निकलेगी। बारात के मंदिर परिसर पहुंचने के बाद माता की परिक्रमा की जाएगी।


