पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने स्वच्छता अभियान चलाया

कोंडागांव| नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व सैनिकों एवं निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के द्वारा मुक्तिधाम में बड़ी-बड़ी जंगली घास को काटकर झाड़ू मारकर साफ सफाई की गई और जवाहर नवोदय विद्यालय के अंदर और बाहर झाड़ू मारकर विद्यालय परिसर में बनी नालियों से कचरा निकाला गया। बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवाओं को बताया कि साफ-सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमारे जीवन की प्राथमिकता भी है। स्वच्छता जरूरी है क्योंकि साफ-सफाई से हम जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं स्वच्छता, तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। इसके बाद सभी ने मिलकर स्वच्छ कोंडागांव- सुंदर कोंडागांव , स्वच्छ भारत – सुंदर भारत और भारत माता की जय के नारे लगाए। मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे ने स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए पूर्व सैनिकों और प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, पूर्व सैनिक राकेश धीवर, पूर्व सैनिक श्रीकांत तिवारी और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 75 युवक-युवतियां उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *