विधायक उसेंडी ने बंधा तालाब का किया निरीक्षण, आज चलेगा स्वच्छता अभियान

कोण्डागांव| नगर के मध्य स्थित बंधा तालाब को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा सोमवार को सुबह 10 बजे से व्यापक सफाई अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने रविवार को कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के साथ बंधा तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा सफाई एवं संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विधायक ने तालाब में शहर के विभिन्न वार्डों से आ रहे गंदे पानी की निकासी को रोकने एवं स्थायी समाधान के रूप में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। बंधा तालाब में सफाई अभियान के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों से श्रमदान की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *