पूर्व CM चन्नी ने फिर लगाए आप सरकार पर आरोप:पुलिस बूथों पर कराएगी फर्जी वोटिंग, स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी का शक

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव से ठीक एक दिन पहले आम आदमी पार्टी की सरकार पर वोट चोरी के साथ सीना जोरी करने के गंभीर आरोप लगाए। चन्नी ने वीडियो जारी कर कहा कि पंजाब सरकार ने फर्जी मतदान करने के साथ साथ स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी करने की योजना बनाई है। चन्नी ने कहा कि वो सरकार के इस स्कैंडल का पर्दाफाश कर रहे हैं। चन्नी का कहना है कि सरकार ने हर बूथ पर 10 से 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा बैलेट पेपर छपवाकर हलका इंचार्जों को दे दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने पूरे पंजाब से बीएलओ से विदेश गए लोगों, जो वोट देने नहीं जा सकते और जो मर चुके हैं उनकी लिस्ट मंगवाई है। सरकार अब उन लोगों की जगह पर फर्जी वोट डालकर लिस्ट में टिक कर देगी और अपने उम्मीदवारों को जिताएगी। चन्नी ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा है कि पोलिंग बूथ से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम तक सभी को अलर्ट रहना होगा और सरकार की योजना को नाकाम करना होगा। चन्नी बोले, ऐसे होगी वोट चोरी, जानिए: हलका इंचार्जों को दे दिए बैलेट पेपर: चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार ने 10 से 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा बैलेट पेपर छपवाई हैं और डीसी ने को हिदायतें दी हैं कि बैलेट पेपर इनके हलका इंचार्जों को संभालने के लिए दें। पहले बूथ पर करेंगे फर्जी मतदान की कोशिश: चन्नी ने कहा कि हलका इंचार्ज अपने कार्यकर्ताओं से पहले पुलिस की सहायता के साथ चलते मतदान में अंदर वोट डालेंगे। अगर वहां नहीं पड़ी तो सरकार ने बॉक्स दो दिन अपने पास रखने हैं फिर उनमें डालने की कोशिश करेंगे। वोटर लिस्ट पर कर देंगे टिक: चन्नी ने कहा कि सरकार ने बीएलओ के जरिए उन लोगों की सूची तैयार की है जो मतदान केंद्र पर नहीं आएंगे। मतलब जो विदेश गए हैं या मर गए हैं उनके नाम से फर्जी वोट डाले जाएंगे। जिन जिन के वोट पड़ेंगे लिस्ट में उनके नाम पर टिक कर देंगे। चन्नी की चेतावानी, एक दिन स्कैंडल होगा उजागर: चन्नी ने अफसरों से लेकर कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि एक न एक दिन यह स्कैंडल उजागर होकर रहेगा। जो लोग इसमें शामिल होंगे उनको मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि सरकार के कहने पर गलत काम न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *