प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बुधवार को अपनी नई टीम की घोषणा की है। धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जिसके बाद उनका मकई चौक पर स्वागत किया गया और बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। बाजे-गाजे के साथ कार्यकर्ता नाचते हुए नजर आए। रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर एक नई शुरुआत की है। अब संगठन में भी बहनों को विशेष जिम्मेदारी दी जा रही है। भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं उन्होंने कहा कि महिलाएं जब घर से निकलती हैं तो बड़ी जिम्मेदारी के साथ निकलती हैं। धमतरी की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेंगे।


