महिला ने खुद की गला रेतकर की आत्महत्या:सरगुजा में अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, घरेलू विवाद की आशंका

सरगुजा जिले में एक महिला ने खुद की गला रेतकर आत्महत्या कर ली। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने खुद का गला क्यों काटा। इसकी जानकारी महिला का पति भी नहीं दे सका। घरेलू विवाद की आशंका है। मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम दोरना निवासी वनस्पति दास (39) बुधवार को घर में बच्चों के साथ थी। घर के सभी सदस्य गांव के देवानंद प्रधान के खेतों में काम करने गए थे। वनस्पति दास का पति जनेवधारी दास शाम करीब 6 बजे घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी वनस्पति ने पलसुन (सब्जी काटने का धारदार हथियार) से खुद का गला काट लिया है। उसके गले से खून निकल रहा था। हॉस्पिटल पहुंचने के पहले मौत वनस्पति दास को उसके बेटे अजय, अभिषेक व भतीजा सुखसाय बाहर लेकर बाहर आए और निजी वाहन में लेकर अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचने के पूर्व उसकी हालत बिगड़ गई। मिशन हॉस्पिटल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गले की नस कट गई थी, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पति नहीं बता सका कारण पुलिस ने मृतका वनस्पति दास के पति जनेवधारी दास का बयान दर्ज किया। वो पुलिस को वनस्पति दास आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह नहीं बता सका। आशंका है कि घरेलू विवाद के कारण उसने खुद का गला काटा होगा। वहीं, गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *