15 दिन से टीचर बीमार..बच्चों को पढ़ाने वाला कोई नहीं:कांकेर में शिक्षक की कमी से ग्रामीण नाराज; स्कूल में लगाया ताला

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम पलेवा में शिक्षकों की कमी के विरोध में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल में ताला लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे स्कूल जाते हैं, लेकिन शिक्षक नहीं होने से दिनभर खेलते रहते हैं। चारामा के BEO कैशव साहू के मुताबिक, वर्तमान में स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं। एक शिक्षक पिछले 15 दिनों से बीमार हैं। ग्रामीणों की मांग पर ब्लॉक स्तर से एक अस्थाई शिक्षक की नियुक्ति की गई है, जो बीमार शिक्षक के स्वस्थ होने तक बच्चों को पढ़ाएंगे। अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की चेतावनी ग्रामीणों ने पिछले कई महीनों से अतिरिक्त शिक्षकों की मांग की है। उनका आरोप है कि शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेंगे। अतिरिक्त शिक्षक की मांग स्कूल प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में दो स्थायी शिक्षक पदस्थ हैं, जबकि ग्रामीण एक और अतिरिक्त शिक्षक की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *