कपूरथला जिले में सुबह दो कार चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बहनोई की कार भी शामिल है। दोनों वारदातें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। चोर जेन कार में आए और होंडा सिटी कारें चुराकर फरार हो गए। बता दे कि पहली घटना बसंत विहार क्षेत्र में हुई, जहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बहनोई चरणजीत सिंह साहनी के घर के बाहर से सफेद होंडा सिटी कार चोरी हो गई। यह वारदात सुबह 4:31 बजे हुई।चरणजीत सिंह साहनी के पोते गुरतेज सिंह ने बताया कि उन्होंने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद वहीं दूसरी घटना शहर के गोपाल पार्क क्षेत्र में हुई। यहां एक घर के बाहर खड़ी ग्रे रंग की होंडा सिटी कार को सुबह 4:49 बजे चोरों ने चुरा लिया।सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोर जेन कार को थोड़ी दूरी पर खड़ा करते हैं। उनमें से एक चोर उतरकर होंडा सिटी का लॉक तोड़ता है और कार लेकर फरार हो जाता है।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।इन घटनाओं के बाद शहरवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


