पेंड्रा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव में कड़ा मुकाबला:543 में से 453 वोटरों ने डाला वोट; शहाबुद्दीन 5 वोट से जीते

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के आदेश पर पेंड्रा की अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली का चुनाव शनिवार (13 सितंबर) को हुआ। तहसीलदार अविनाश कुजूर और 10 सदस्यीय समिति की निगरानी में हुए चुनाव में मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जीत हासिल की। मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। नगर पालिका की मतदाता सूची के आधार पर कुल 543 पुरुष मतदाताओं में से 453 ने वोट डाले। वक्फ नियम के अनुसार इस चुनाव में केवल पुरुष मतदाताओं को ही मतदान का अधिकार था। मोहम्मद सादिक खान को 224 वोट मिले मतगणना में शहाबुद्दीन को 229 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद सादिक खान को 224 वोट प्राप्त हुए। शहाबुद्दीन ने मात्र 5 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। तहसीलदार ने विजयी उम्मीदवार को मुतवल्ली का प्रमाण पत्र सौंपा। परिणाम घोषणा के बाद शहर में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाइयां बांटी। शहाबुद्दीन सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वे शिक्षा, जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक सद्भाव के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पेंड्रा के लोगों और समर्थकों को दिया। यह चुनाव हाईकोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर के सीईओ के आदेश पर कराया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *