पेंड्रा में निर्दलीय प्रत्याशी पर टंगिया से वार:पुरानी रंजिश में आरोपी ने किया जानलेवा हमला, समर्थकों ने बचाया; FIR दर्ज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में निर्दलीय प्रत्याशी रत्नेश तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना पतगवां गांव की है, जहां सोमवार को चुनावी बैठक के दौरान एक शराबी व्यक्ति ने उनपर टंगिया से हमला कर दिया। ASP ओम चंदेल ने बताया कि, रत्नेश तिवारी पेंड्रा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से निर्दलीय प्रत्याशी है। आरोपी दुर्गेश कश्यप, जो नशे की हालत में टंगिया लेकर मौके पर पहुंचा। पुरानी रंजिश के चलते उसने हमला की प्रयास किया। स्कूटी को पहुंचाया नुकसान पतगवां के पटेल मोहल्ला में रत्नेश तिवारी अपने समर्थकों के साथ चुनावी चर्चा कर रहे थे, तभी नशे में आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए वारदात की वहीं उसने स्कूटी को भी नुकसान पहुंचाया है। मौजूद लोगों ने बचाई जान जिस स्कूटी पर टंगिया से मारा गया है उस पर रत्नेश तिवारी का भतीजा बैठा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ से आरोपी को पकड़कर हाथ से टंगिया छीन ली, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। चुनावी हिंसा से क्षेत्र में तनाव चुनाव के दौरान हुई इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पेंड्रा पुलिस ने आरोपी दुर्गेश कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *