मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अनोखा चुनाव प्रचार, VIDEO:फॉर्म में मटर तोड़ीं और बनाया आलू दम; लोगों को खाना भी परोसा

सूरजपुर में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े प्रचार कर रही है। इस दौरान उन्होंने अपने फॉर्म हाउस में चूल्हे पर खाना बनाया और लोगों को खिलाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। सूरजपुर में चुनाव की गहमागहमी के बीच, जब अधिकांश नेता बड़ी-बड़ी रैलियों और जनसभाओं में व्यस्त हैं, तब मंत्री राजवाड़े ने अपने फॉर्म में जाकर एक अलग ही रास्ता चुना, खुद अपने हाथों से खाना बनाया और लोगों को परोसा भी। आलू दम बनाकर सबको खिलाया मंत्री का खाना बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान इनका यह सहज और सरल व्यवहार लोगों के बीच काफी सराहा जा रहा है। सोशल मीडिया में हो रही चर्चा उन्होंने अपने फॉर्म में स्वयं मटर तोड़ने का काम किया और फिर स्थानीय लोगों के लिए आलू दम बनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मंत्री राजवाड़े की सादगी और जमीनी जुड़ाव की चर्चा हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *