पेंड्रा में 3 वकील समेत 5 लोगों ने हड़पी जमीन:41 लाख की जमीन को 7 लाख में खरीदा; केस दर्ज

पेंड्रा में जमीन खरीदी पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां तीन वकील सहित पांच लोगों ने मिलकर 41 लाख रुपए की जमीन को महज 7 लाख रुपए में खरीद लिया। यह जमीन गौरेला मार्ग पर पंचम कालोनी के सामने स्थित है। जमीन विरासत में पांच भाई-बहनों को मिली थी, खीरोद कुमार काछी की मां प्रेमवती काछी के पिता स्वर्गीय भैयालाल और उनके भाई कन्हैयालाल काछी के नाम पर थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जमीन बेचने के लिए किया अनुबंध प्रेमवती ने अपने हिस्से की जमीन का बंटवारा कराने के लिए अमीनुद्दीन अहमद खान से एक अनुबंध किया। इस अनुबंध में खसरा नंबर 597/2 से 0.388 हेक्टेयर और 607/1 से 1.030 हेक्टेयर भूमि के लिए इकरारनामा तैयार किया गया। शेष 34 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गवाह के रूप में रिजवान अंसारी और शैलेंद्र राठौर के समक्ष नोटरी निशार अहमद ने दस्तावेज तैयार किए, जिसके मुताबिक अमीनुद्दीन अहमद खान को 41 लाख रुपए में जमीन खरीदनी थी। उन्होंने शुरुआत में HDFC बैंक से 2 लाख रुपए का चेक दिया और बाद में 5 लाख रुपए प्रेमवती के IDFC फर्स्ट बैंक के खाते में जमा कराए। लेकिन शेष 34 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया। आरोपी ने वकील होने का फायदा उठाया आरोपी वकील होने का फायदा उठाते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का सौदा कर बैठे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने वकील अमीनुद्दीन अहमद, शैलेंद्र राठौर, निसार अहमद सहित 2 अन्य के खिलाफ पेंड्रा थाना में 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *